
विश्व हिंदू परिषद की बैठक चरित्रवन स्थित साधना कुंज में किया गया है। बैठक को संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री चित्तरंजन जी ने कहा कि नवंबर में हिंदू हित चिंतक कार्यक्रम प्रारंभ होने वाला है। जिसमें जिले के हर हिंदू को हित चिंतक बनाना है ।उन्होंने कहा कि जिले में कम से कम 10,000 हित चिंतक बनाना है तथा पूरे देश में एक करोड़ हित चिंतक बनाना है। जिससे हर हिंदू अपने को हिंदू कहने में गर्व महसूस करें तथा हिंदू के हित के बिषय में सोचें खासकर उन्होंने गरीब हिंदू तथा दलित पिछड़े वर्ग के हिंदुओं को हिंदू हितचिंतक अभियान से जुड़ने की बात कहीं जब तक देश के गरीब तबके के हिंदू का विकास नहीं होगा तब तक भारत का विकास नहीं हो सकता है इसलिए गरीब तबके के हिंदुओं को जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का गठन संतों के मार्गदर्शन मे हुआ है इसलिए संतों के मार्गदर्शन में ही चलता है जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत जी 8 नवंबर तथा 26 नवंबर को जिले में पदार्पण हो रहा है उसमे हम लोगो की सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बिहार के अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ मिश्र ने किया तथा संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र भूषण ओझा ने किया । इस अवसर पर विहिप के प्रांत सह सत्संग प्रमुख कन्हैया जी पाठक उपाध्यक्ष भरत, विनोद उपाध्याय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता बजरंग दल संयोजक जय शंकर राय बजरंग दल सहसंयोजक अमित पांडे प्रचार प्रसार प्रतिनिधि संतोष कुमार ओझा उमा शंकर पांडे रासबिहारी उपाध्याय बंटी जी मृगेंद्र सिंह आदि लोगों ने भाग लिया।