Sat. Apr 18th, 2026

बक्सर नगर।

कल देर रात स्थानीय बक्सर पी पी रोड स्थित एक बैंक्विट हॉल में लायंस क्लब बक्सर गैंगगेज द्वारा आयोजित बक्सर सदर की समस्याओं पर चर्चा हेतु एक “सेमिनार” का आयोजन किया गया। जिसमें बक्सर के अनेक गणमान्य व्यक्ति के साथ लायंस क्लब के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे। उक्त समारोह की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन ब्रृज किशोर सिंह एवं संचालन एमजेएफ लायन सुरेश संगम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव लायन निगम पांडे ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक सदर बक्सर के तेज तर्रार एवं विद्वान, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा उपस्थित थे। जहां क्लब के अध्यक्ष लायन ब्रृज किशोर सिंह ने उन्हे क्लब की ओर से साल बुके व मोमेनटो से सम्मानित किया। वही अपने संबोधन में बक्सर सदर की कई जन समस्याओं को नवनिर्वाचित विधायक के समक्ष रखा। वहीं लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सुरेश संगम ने लायंस क्लब द्वारा किए जानेवाले समाजिक कार्यो व क्लब की विचारधाराओं पर प्रमुखता से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक आनंद मिश्रा जी ने अपने आगामी तीन वर्षों के विकास कार्यों को सफलिभूत बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चाएं की। और सम्मानित जनता से आह्वान किया कि ःबक्सर के विकास हेतु जो भी सुझाव होगा। उस पर हम निश्चित कार्य करेंगे। आपका किसी तरह की कोई जन समस्याएं हो तो हमारे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर सूचित करें अथवा हमारे कार्यालय में सूचना भेजने का कष्ट करें। आपको विश्वास दिलाता हूं कि उस पर शीघ्र करवाई की जाएगी। इस तरह के भरोसे और विश्वास आनंद मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को दिया। उक्त अवसर पर बक्सर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, लाल जी प्रसाद, लायन ऋषि निर्मल, लायन विनय कुमार, लायन अतुल मेहरोत्रा, रामस्वरूप अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, श्रवण तिवारी, सोनू पाहवा, महेश भौतिका, अनुनय कुमार, डॉक्टर अखलाक अंसारी, मोहम्मद जमील, अविनाश जायसवाल, गिरिश सिह, प्रियेस, सरोज सिह, निर्मल सिंह, बाबी जायसवाल, सुधीर सराफ इत्यादि लोग उपस्थित थे

साभार, लायन बृज किशोर सिंह अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!