राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जयंती 02 अक्टूबर 2026 के अवसर पर एक बारगी उपाय के तहत काराओं में संसीमित दोषसिद्ध बंदियों को परिहार का लाभ देकर कारामुक्त किये जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
इस निर्णय के आलोक में बक्सर जिलान्तर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त अनुशंसाओं पर राज्य स्तरीय समिति की आयोजित बैठक में सजावार बंदियों के कारामुक्ति हेतु अनुशंसित करने का लिए गए निर्णय के आलोक में केन्द्रीय कारा, बक्सर में संसीमित 04 (चार) सजावार बंदियों को एवं मुक्त कारागार, बक्सर में संसीमित 03 (तीन) सजावार बंदियों को केन्द्रीय कारा, बक्सर से मुक्त किया जा रहा है। जिसकी विवरणी निम्नवत है:
1. हरिवंश राम, पे०-स्व० सकलु राम, उम्र 84 वर्ष, जिला-रोहतास, सासाराम, केन्द्रीय कारा बक्सर।
2. रामवृक्ष कोईरी, पे०-नन्हक सिंह, उम्र-93 वर्ष, जिला-रोहतास, सासाराम, केन्द्रीय कारा, बक्सर।
3. रामाश्रय कोईरी, पे०-स्व० सरजु सिंह, उम्र 80 वर्ष, जिला-रोहतास, सासाराम, केन्द्रीय कारा बक्सर।
4. सत्यनारायण राम, पे०-स्व० जवाहीर राम, उम्र-83 वर्ष, जिला-रोहतास, सासाराम, केन्द्रीय कारा बक्सर।
5. विश्वनाथ यादव, पे०-बैकुण्ठ यादव, उम्र 73 वर्ष, जिला-पटना, मुक्त कारागार,। बक्सर।
6. हंसराज राम उर्फ हंसराज चमार, पे०- रामजस राम, उम्र-81 वर्ष, जिला-पश्चिम चम्पारण, मुक्त कारागार बक्सर।
7. बलराम सिंह, पे०-बिन्देश्वरी सिंह, उम्र 78 वर्ष, जिला-सहरसा, मुक्त कारागार बक्सर।