Thu. Apr 23rd, 2026

राज्य भर में “Bihar Idea Festival” का आयोजन Yourstory Media Pvt.Ltd एवं उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में जमीनी स्तर के लगभग 10000 बिजनेश आईडिया को संकलित करना स्टार्ट-अॅप के संस्थापको की पहचान बनाना आवश्यक पूँजी प्रवाह सुनिश्चित करना मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मीडिया का कवरेज प्रदान करना है।

उक्त Festival का आयोजन तीन चरणों में किया जाना है। जो निम्नवत है:-

1. प्रथम चरण में जिला स्तर पर दिनांक 24.07.2025 से 29.07.2025 तक प्रस्तावित है।

2. द्वितीय चरण मे प्रमण्डल स्तर पर दिनांक 01.08.2025 से दिनांक 08.08.2025 तक प्रस्तावित हैं।

3. तृतीय चरण में राज्य स्तर पर मेगा इवेन्ट माह अगस्त 2025 के चौथे सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

प्रथम चरण में जिला में स्थापित स्टार्ट-अप सेल में एवं द्वितीय चरण में प्रमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसकी सफलता हेतु विश्वविद्यालय/राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय/पॉलिटेकनिक/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि के छात्र/छात्राओं की अधिकतम सहभागिता आवश्यक है।

जिले में सभी विश्वविद्यालय/राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय/पॉलिटेकनिक/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं उद्यमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में प्रतिभागी बनकर लाभान्वित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!