
युवा दिवस पर युवाओं को पीएम का उद्बोधन प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का वर्चुअल उद्धघाटन किया गया। विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दो असीम ताकत हैं, एक डेमोग्राफी व दूसरी डेमोक्रेसी। जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है। भारत के पास ये दोनों ताकत है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि भारत आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, महर्षि अरविन्द, महाकवि सुब्रमण्यम भारती का भी जयंती मना रहा है। जननायाक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के एनएसएस टीम लीडर सह ब्रान्ड एम्बेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बक्सर सुन्दरम कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने वर्चुअल तरीके से सहभागिता निभाकर एवं प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत होकर विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।