Wed. Oct 28th, 2026

बिहार राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्यम की स्थापन हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रूपये का अनुदान तीन अगल-अलग किस्तों में दिया जाना है।*

*आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार लद्यु उद्यमी योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष चयनित लाभुकों के प्रथम किस्त की राशि के भुगतान का शुभारंभ किया गया।*

*इस योजना के तहत बक्सर जिला में वर्तमान वितीय वर्ष में 546 लाभुकों को स्वीकृति दी गई। इन लाभुको को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। लघु उद्यम की स्थापना में इस राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बाद द्वितीय किस्त के रूप में 01 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इस राशि की उपयोगिता के आधार पर तृतीय एवं अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रूपये की राशि लाभुक को दी जायेगी।*

*इस योजना के राज्य स्तर पर आज औपचारिक शुभारंभ के उपरांत जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल ने जिला के चयनित लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 05 लाभुकों श्री धर्मराज राम एवं श्रीमति अनिता देवी को रेडीमेड्स वस्त्र निमार्ण हेतु, श्रीमति मीरा देवी को ब्यूटीपार्लर, श्री नीरंजन कुमार सिंह को इनवर्टर/स्टेबलाइजर एसैम्बलिंग एवं श्री संजय कुमार गोंड को ऑटो गैरेज हेतु 50 हजार रूपये की प्रथम किस्त की राशि का डमी चेक वितरित किया गया। उन्होंने लाभुकों से उनके द्वारा स्थापित किये जा रहे उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। लाभुकों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि प्रथम किस्त की राशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र उद्यम स्थापना करें ताकि उन्हें द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि शीघ्र प्रदान की जा सके।*

*इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर एवं सभी चयनित उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!