Tue. Jul 28th, 2026

डॉ धनपति रॉय हॉस्पिटल द्वारा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेण्टर के साथ ब्लड बक्सर के सयोग से आज 01/07/2026 को डॉ डे के शुभ औसर महादान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ धनपति रॉय हॉस्पिटल सरेंजा बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ शिखा राय और डॉ अन्वी राय ने किया औसर पर ब्लड बक्सर के नसीम नायक ,आदिल खान मौजूद रहे l

आज के रक्तदान शिविर में 04 रक्तवीरांग्ना गुड़िया देवी,सीमा देवी,काजल कुमारी,संगीता कुमारी समेत कुल 26 रक्तवीरो ने सुनील पाण्डेय,आशुतोष राय,शुभम कुमार,आशीष पाण्डेय,जितेंदर कुमार,मो. बिस्मिल्ला खां,संदीप राय,अंकुर कुमार मौर्य,निरज सिंह,अभिषेक राय,कुश कुमार,घर भरण पाण्डेयचंदन कुमार,शुभम कुमार आदि ने रक्तदान किया।

 

डॉ शिखा राय ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l

वही डॉ अवनी रॉय ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुवे जरुरत है “शुभारंभ – नई सोच , नई परंपरा ” की करने की ताकि हमलोग सभी शुभ अवसर में नया खून ,नई सोच के साथ हमलोग रक्तदान की परंपरा की शुरुआत करने की प्रयत्न करे। जिससे खून की जो कमी है ब्लड बैंको में पूरा किया जा सके ।

ब्लड बक्सर के नसीम ने बताया की ब्लड का यह इस माह मे पहला कैंप है और इक्षुक युवा युवती हमे कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करा सकती है हमारा नंबर है 8804433322 , हमलोग द्वारा प्रत्येक माह में रक्तदान शिविर कर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है l यह रक्तदान शिविर भारत सरकार से प्रेषित पत्र के आलोक में ” डॉ डे ” के औसर पूर्व में ” नेशन वाइड मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव ” को सपोर्टेड है जिसका स्लोगन ” वन ड्राप ऑफ़ ह्यूमैनिटी ,गिव ब्लड ,सेव लाइवेस ” है l

 

माँ तपेश्वरी देवी ब्लड बैंक के संतोष चौबे ने अस्पताल प्रबंधन के इस नेक विचार के लिए , रक्तदान से जीवनदान देने वाले सभी रक्तवीरो वीरांगनाओ एवं ब्लड बक्सर का हार्दिक अभिनन्दन और आभार किया l आज के रक्तदान शिविर में डॉ धनपति रॉय हॉस्पिटल के सौजन्य से मोमेंटो तथा ऍम टी डी के द्वारा सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । आज के शिविर को सफल बनाने में डॉ धनपति रॉय के सभी स्टाफ एवं माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!