हर साल की भांति इस साल भी सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम ,बक्सर ,बिहार के तत्वाधान में प्रभु श्री राम द्वारा सर्वप्रथम स्थापित श्री रामेश्वर नाथ भगवान ,रामरेखा घाट ,बक्सर का सहस्त्र कलशाभिषेक 1008 घंटे से महा रुद्राभिषेक का कार्य दिन रविवार 12-05-2024 को आदि जगतगुरु शंकराचार्य के पावनतम जयंती के शुभ अवसर पर संपन्न हुआl कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य श्री पौराणिक जी महाराज( शास्त्री जी )के द्वारा किया गया जिसमें महाप्रभु रामेश्वर नाथ जी की भव्य महा अभिषेक, महा श्रृंगार, महाभोग, महाआरती तथा महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गयाl इस उपलक्ष में हजारों भक्तगण तथा सर्वजन कल्याण सेवा समिति के सभी सदस्य तथा सभी सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित थे
