Sat. Jun 6th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत आज ब्रह्मपुर विधानसभा के सिमरी प्रखंड के सभी तीनों मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा गायघाट के मुखिया दिनेश पांडेय के प्रतिष्ठान पर सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया जिसमें सिमरी मंडल से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री भगवान सिंह “त्यागी” , डुमरी मंडल से बंशीधर पांडेय और नियाज़ीपुर मंडल से आतिश लाल की घोषणा कर सभी मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में जिला इकाई से विधानसभा संयोजक धीरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री धनजी पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन, ब्रह्मपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह, ब्रह्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे, चक्की मंडल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय डुमरी मुखिया प्रेम कुंवर, एकौना मुखिया अशोक राय, गायघाट मुखिया दिनेश पांडेय, राजापुर मुखिया मदन राय, चक्की पूर्व उप प्रमुख डॉक्टर धर्मराज पांडेय ,सुनील पांडेय,अनु तिवारी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सिमरी, श्रीकांत तिवारी, अनिल पांडेय,लक्ष्मण लाल, हरेंद्र यादव, विनय शंकर पांडेय, श्री भगवान पांडेय,सत्येंद्र तिवारी इत्यादि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!