Thu. Jul 30th, 2026

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, अहिरौली में एक पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया गया। नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय के अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा के द्धारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.बबन उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे स्व.बबन चौबे जी के कार्यकाल और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को सम्बोधित करने वालों में राम विनोद राय, राजेश सिन्हा,रानी चौबे, विनोद राय, विंध्याचल सिंह, शिशिर चौबे, सतेन्द्र कुंवर,मदन दुबे और स्व.बबन चौबे के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ मिन्टु उपाध्याय रहे।

सभी वक्ताओं ने स्व.बबन उपाध्याय को भाजपा का एक सच्चा सिपाही बताया। स्व.उपाध्याय भाजपा के बूरे दिन के अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ कर भाजपा को खड़ा करनें का कार्य किया।उनकी कार्यक्षमता को सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने भाजपा के लिए वरदान के रूप में याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।स्व.उपाध्याय का जन्म भरखरा गांव में 1946 में हुआ था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिठाई सिंह कार्यक्रम संयोजक, मनोज पाण्डेय, हिमांशु चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, पुनीत सिंह,शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय,पुष्पांजलि देवी,उषा दुबे, सतीश दुबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!