Sun. Sep 20th, 2026

बालश्रम बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा से वंचित करता है – चक्रपाणि
बाल श्रम कराना कानूनन अपराध ।
सेवा में
संवादाता महोदय
आज दिनांक 06/04 /2023 को बक्सर परिसदन में बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पूर्णावास विषय पर समीक्षात्मक बैठक बक्सर परिसदन में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने श्रम अधीक्षक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी ,सिविल सर्जन पदाधिकारी,प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ बैठक की किए
बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बाल मजदूरी बच्चों को उनके बचपन उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित करता है यह बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है प्रत्येक बच्चे को शोषण मुक्त एक गरिमीय जीवन का अधिकार है खतरनाक नियोजन एवं बाल श्रम में लगे बाल श्रमिकों का सर्वेक्षण 3 माह में क्या जाए बाल श्रमिकों के परिवार के किसी एक व्यक्ति को वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराया जाए काम से हटाए गए बाल श्रमिकों के समुचित शिक्षा सुनिश्चित किया जाए जिससे कि वह शिक्षित नागरिक बन सके 14 साल तक के बच्चों को अनिवार्य एवं मुक्ति शिक्षा देने का संवैधानिक अधिकार है गैर खतरनाक नियोजन में लगे बच्चों से 1 दिन में 6 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए उन बच्चों को 2 घंटे की शिक्षा की व्यवस्था नियोजक द्वारा अपने खर्च पर क्या जाएगा बाल श्रम सभ्य समाज के लिए कलंक है बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता प्रशिक्षण एवं कार्यशाला किया जाए प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें अंतरराष्ट्रीय मेला, मेला एवं भीड़ वाली जगह में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्टॉल लगाया जाए आयोग द्वारा प्रकाशित फोल्डर ,पंपलेट, हैंडव्हील वितरण किया जाए मेले में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि जगह बाल श्रम नहीं हो इसके लिए बैनर पोस्टर लगाया जाए 14 वर्ष से कम बच्चों से एवं 14 से 18 वर्ष के बच्चों से खतरनाक काम लेना दंडनीय अपराध है इसमें दोषी व्यक्ति को 2 साल की सजा एवं ₹20000 तक का जुर्माना वसूला जाएगा
बैठक में उपस्थित मोहम्मद अशफाक अंसारी पुलिस अवर निरीक्षक बक्सर, विनोद कुमार सिंह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सुरेश चंद्र सिन्हा सिविल सर्जन , अनिल कुमार DEO बक्सर, कुंदन कुमार जिला स्किल मैनेजर, उत्पल कुमार DSM बक्सर रवि कुमार DSE बक्सर, विकास कुमार सहायक निदेशक जिला संरक्षण इकाई बक्सर ,जावेद अहमद श्रम अधीक्षक कैमूर प्रभारी बक्सर, संदीप कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बक्सर सदर अनिल कुमार चकाई कुमारी डुमरांव, प्रभारी इटाढ़ी, पूनम कुमारी सहायक निदेशक सा०सु० बक्सर, नंदकुमार डीपीओ अमीर अहमद SDC उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!