प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर में दिनांक 05.12.2025 को कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें Hero MotoCorp (Neemrana Plant) अलवर राजस्थान कंपनी को आमंत्रित किया गया है। कम्पनी नियोक्ता द्वारा यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। आई.टी.आई. पास अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।
1. Hero MotoCorp (Neemrana Plant), उम्र 18-26, शैक्षणिक योग्यता 10+ITI Pass (2022 to 2025), पदों की संख्या 200, वेतनमान 17776.00(CTC) 16209.00 in hand, स्थान Hero Motocorp (Neemrana Plant) Alwar Rajasthan, जॉब कैम्पस आयोजन स्थल एवं तिथि Govt. ITI Buxar 05-12-2025 Friday एवं पद का नाम Trainee (FTC)
2. Hero MotoCorp (Neemrana Plant), उम्र 18-26, शैक्षणिक योग्यता 10th+ ITI Pass (2022 to 2025), पदों की संख्या 100, वेतनमान 16100.00 (Stipend), स्थान Hero MotoCorp (Neemrana Plant) Alwar Rajasthan, जॉब कैंपस आयोजन स्थल एवं तिथि Govt. ITI Buxar 05-12-2025 Friday एवं पद का नाम Apprentices ship
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य, मो० मसूद रशीद ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 05.12.2025 (शुक्रवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के कैम्पस में सुबह 10:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेकर रोजगार का लाभ उठाये।