Sun. Oct 18th, 2026

बक्सर। विश्वामित्र सेना ने बक्सर के सरिमपुर एवं खलासी मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे बूचड़खानों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया है। सेना ने इस कार्रवाई के लिए बिहार सरकार एवं बक्सर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। विश्वामित्र सेना ने बीते दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तथा बक्सर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आगामी महत्वपूर्ण सनातन पर्वों को देखते हुए खुले में एवं अवैध रूप से मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

 

विश्वामित्र सेना के अनुसार, प्रशासन द्वारा की गई हालिया कार्रवाई इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्रवाई के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। विश्वामित्र सेना का कहना है कि अवैध बूचड़खानों, पशु तस्करी और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक *राजकुमार चौबे* ने कहा, बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए अवैध बूचड़खानों और खुले में मांस की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं। हमारी मांग है कि ऐसे सभी स्थानों और इस गतिविधि में शामिल लोगों की शीघ्र पहचान कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना ने इस विषय को प्रशासन और सरकार के समक्ष पहले ही गंभीरता से उठाया था। *संगठन आगे भी बक्सर सहित पूरे बिहार में सनातन पर्वों की गरिमा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग करता रहेगा।* विश्वामित्र सेना ने *बिहार सरकार, मुख्यमंत्री एवं बक्सर जिला प्रशासन* का कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कानून के विरुद्ध किसी भी गतिविधि पर प्रशासन को इसी प्रकार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। सनातन पर्वों के मद्दे नजर विश्वामित्र सेना पिछले कुछ वर्षों से बक्सर समेत पूरे बिहार में अवैध एवं खुले में मांस-मछली की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। संगठन की मांग पर बीते वर्ष भी तत्कालीन उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसी बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे बंद कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!