Wed. Apr 22nd, 2026

दिनांक-05.08.2024 को समय करीब 21:50 बजे नगर थाना को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र अंतरर्गत सा०-कोईपुरवा में एक अज्ञात व्यक्ति हत्या कर दी गई है। जिसके संबंध में मृतक हरेराम सिंह उर्फ मलाई सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह के फर्दब्यान पर दिनांक-06.08 2024 को अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में कांड सं0-429/24 दिनांक-06.08.2024 धारा-103/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

उक्त कांड के सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, बक्सर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया तथा संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु निदेशित किया गया।

गठित टीम के द्वारा मृतक के परीजनों तथा आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों (टावर डम्प) के आधार पर एक व्यक्ति संजय राउत पे० गोविन्द राउत सा०-नेहरू नगर थाना-नगर जिला-बक्सर को अपने हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया तो उनके द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया की मृतक के पुत्र संजय कुमार सिंह के द्वारा संपत्ती के लिए अपने पिता को मरवाने के लिए 1,60,000/रु० दिया गया था। अग्रतर पूछ-ताछ एवं अनुसंधान मे गिरफ्तार अभियुक्त संजय राउत

द्वारा 1. सुरेन्द्र गोड़ पे०-छोटे लाल गोड़ सा०-असावर थाना करीमुददीनपुर जिला-गाजीपुर (उ०प्र०) 2.. अमर कुमार पे०-राजेन्द्र प्रसाद सा०-सोहनीपट्टी थाना-नगर जिला-बक्सर एवं 3. रोहीत राय पे० लवकुश राय असावर थाना करीमुददीनपुर जिला-गाजीपुर (उ०प्र०) की घटना में संलिप्तता बारे में बताया गया है। उक्त कांड में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य 02

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लागातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता एवं अपराधिक इतिहासः-

1. संजय राउत पे० गोविन्द राउत सा०-नेहरू नगर थाना-नगर जिला-बक्सर।

> बक्सर नगर थाना कांड सं0-11/21, दिनांक-05.01.2021 धारा-20 (b) (ii) (c)/22/25/27(A)/29 NDPS Act. > नगर थाना कांड सं0-135/23, दिनांक-03.03.2023 धारा-341/323/307/120बी० भा०द०वि० एवं 25(1-

b)९०/26/27/35 आर्म्स एक्ट ।

> नगर थाना कांड सं0-393/12, दिनांक-30.10.2012 धारा-394 भा०द०वि०।

> नगर थाना कांड सं0-180/24, दिनांक-27.03.2024 धारा-302 भा०व०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 2. सुरेन्द्र गोड़ पे०-छोटे लाल गोड़ सा०-असावर थाना करीमुददीनपुर जिला-गाजीपुर (उ०प्र०)।

3. अमर कुमार पे०-राजेन्द्र प्रसाद सा०-सोहनीपट्टी थाना-नगर जिला-बक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!