आज बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वी जयंती बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत एवम संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अपना विचार रखते हुए अध्यक्षीय संबोधन की शुरुआत डॉ मनोज पांडे ने किया ll
डॉ मनोज कुमार पांडे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर ही देश और समाज की विकास की गति दी जा सकती है डॉ पांडे ने आगे कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी का का सपना जो अधूरा रह गया है उसे पूरा करने के लिए हम सबों को अब तैयार होने का समय आ गया है डॉ पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी का योगदान आजादी से लेकर घर-घर तक आज भी उनको याद करके हम सभी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान देश के स्वर्ण अक्षरों में आज भी है कल भी है और बराबर रहेगा शास्त्री जी के विषय में संगोष्ठी में चर्चा करते हुए डॉ पांडे ने कहा कि शास्त्री जी जय जवान जय किसान के नारों से घर-घर में अलख जगाने का काम किया गरीब गुरुओं को उनके अधिकार उनके रहन-सहन के बदलाव में अहम भूमिका शास्त्री जी की रही।।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्व सचिव डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सदैव ही सादगी में व्यतीत हुआ समाज के लिए समर्पित था न की अपने लिए ll
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र राम जय राम राम संजय कुमार पांडे संजय कुमार दुबे रोहित उपाध्याय त्रिजोगी मिश्रा श्रीमती निर्मला देवी अजय यादव सुरेश जयसवाल कुमकुम देवी बब्बन तुरहा दीपक कुमार
कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन गुप्तेश्वर चौबे ने किया