
बक्सर जिला अन्तर्गत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर गृहभ्रमण के दौरान गोदभराई एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा मास्क के सही उपयोग के तरीके आदि से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आँगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, मास्क के उपयोग, बच्चों, गर्भवती एवं धातृ माताओं को आँगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली पौष्टिक आहार, मतदाता जागरूकता तथा कोविड-19 के संक्रमण से बचने का उपाय भी बताया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वाले फल-फूल एवं दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम मे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका आदि मौजूद थे।