Wed. Jul 29th, 2026

बक्सर क्षेत्र के नामी स्वयंसेवक सुंदरम कुमार को 2 सितंबर 2022 को होने वाले नेशनल सोशल आईकॉन अवॉर्ड समारोह में यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।संस्था के सचिव सौरभ सैनी ने बताया कि देश भर के सैकड़ों आवेदनों में से 20 स्वयंसेवकों को संस्था द्वारा नेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिनमें बिहार से सुंदरम कुमार को चुना गया सुंदरम कुमार पिछले काफी वर्षों से शानदार कार्य करते रहे हैं और उन्होंने विशेषकर कोरोना महामारी में समाज सेवा का परिचय देकर स्वयंसेवक होने का फर्ज निभाया और संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है सुंदरम कुमार सहित मध्य प्रदेश से अस्मिता चौरसिया और दीपक कुमार तथा हरियाणा से प्रियंका कुमारीछत्तीसगढ़ से मिस छत्तीसगढ़ रही शालिनी सिंह श्याम एवं शबाना बेगम पंजाब से समृद्धि भटेजा , इशिका सुखमन प्रीत राजस्थान से रिया कुमारी शुभम पारीक और जय गौतम एवं संस्था के स्वयंसेवक प्रियंका कोमल निशा सौरभ सहित देश भर के युवाओं को सम्मानित किया जाएगा मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत )जी डी बक्शी, कप्तान (सेवानिवृत) राजेंद्र यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव, डॉक्टर गौड़ सहित अन्य अतिथि उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!