Wed. Oct 28th, 2026

बक्सर के रहने वाले लोकगीत गायक छोटू पांडे अपनी टीम के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में गायन हेतु जा रहे थे, रास्ते में नेशनल हाईवे पर मोहनियां के निकट स्कॉर्पियो गाड़ी की भीषण टक्कर ट्रक से हो जाने से घटना स्थल पर हीं मृत्यु हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई।

माननीय मंत्री जी दुर्गावती प्रखंड में बने रेल ओवर ब्रिज जिनका कल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी उद्घाटन करने वाले हैं, उनका स्थल निरीक्षण कर रामगढ़ में मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे तभी डीएम कैमूर ने मंत्री जी को घटना से अवगत कराया,
मंत्री जी तुरंत सब प्रोग्राम छोड़ कर भभुआ के सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजाओं से मिले और उन्हें सांत्वना दिया साथ हीं जिला प्रशासन को सभी मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने का निर्देश भी दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!