Wed. Oct 28th, 2026

इटाढ़ी गुमटी क्रॉस करना हुआ आसान, सालों पुरानी मांग हुई पूरी। शीघ्र आरओबी बनकर भी होगा तैयार।

रेलवे के अन्य परियोजनाओं को मिलेगी गति।

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सोमवार को जिन रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है, इससे बक्सर के विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा विस्तारीकरण नए भारत की प्रगति का प्रतीक है।
संसदीय क्षेत्र बक्सर में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आधा दर्जन रेल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौबे चौसा रेलवे स्टेशन व इटाढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर फुट ओवरब्रिज के उद्घाटन से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। चौसा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रघुनाथपुर में आरओबी का निर्माण होगा। रामगढ़ विधानसभा में चार आरओबी जनता को समर्पित किया गया है। रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में इन कार्यों से यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही विकास को भी नए आयाम मिलेगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने इस अति महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। इटाढी गुमटी फुट ओवर ब्रिज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन कुमार एमएलसी, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक,नवीन राय, जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा,धनंजय राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य,सौरभ तिवारी अध्यक्ष भाजयुमो,साबित रोहतास्वी अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, संध्या पांडेय, रेखा देवी,आशानन्द सिंह, सुनील सिंह, हिरामन पासवान तथा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!