Wed. Apr 22nd, 2026

माननीय पटना उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर आनंद नंदन सिंह एवं देवराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, -सह- प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के कुशल नेतृत्व में आज प्रथम दिन ही जिला प्राधिकार, बक्सर जिले के 70 गांव तक पहुंचा। उद्देश्य था स्वच्छता ही सेवा 2023, राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करना। स्वच्छता, मानव जीवन का प्रथम पाठ है, इसी उद्देश्य को लेकर आनंद नंदन सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बक्सर एवं प्रभारी सचिव ने जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से पहुंचकर जिले के हर एक घरों में स्वच्छता के प्रति लोगों के मन में जागरूकता पैदा करने का लक्ष्य बनाया है। इसी क्रम में आज नवानगर प्रखंड के भदार पंचायत में राहुल मिश्रा एवं कुंदन कुमार, सिमरी प्रखंड के कुशलपुर पंचायत में अनीशा भारती एवं पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार, इटाढी प्रखंड के नारायण के पसहरा पंचायत में सरोज कुमार यादव एवं अशोक कुमार, बक्सर प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरोज कुमार चौबे एवं प्रेम प्रकाश पाठक, सिमरी प्रखंड के राजापुर नवरंग राय के डेरा ग्राम पंचायत में राधेश्याम उपाध्याय एवं आश नारायण मिश्रा, बक्सर प्रखंड के हर किशनपुर चुरामनपुर ग्राम पंचायत में प्रिय रंजन पांडे एवं विनय शंकर, डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर ग्राम पंचायत में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं प्रीति कुमारी, व्यवहार न्यायालय, बक्सर के फ्रंट ऑफिस पर कार्यरत विधिक सेवक अंजुम कुमार रावत एवं सोनू कुमार कानू द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर को साथ ही ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट ग्राम पंचायत में विमल कुमार पाठक एवं काजल कुमारी द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, -सह- प्रभारी सचिव के निर्देश पर इन लोगों ने विभिन्न प्रखंडों के ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति स्वच्छता जागरूकता का कार्यक्रम किया है। लोगों को स्वस्थ रहने से किन-किन बीमारियों से वे बचेंगे, उन्हें स्वच्छता के लाभ आदि के बारे में बताया है। बताते चले की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा – 2023 जागरूकता कार्यक्रम को इनके माध्यम से जिले के हर घरों में जिला प्राधिकार, बक्सर द्वारा पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य हेतु कार्यालय द्वारा जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक सेवक को सभी ग्राम पंचायत में जाकर वहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को इसके लाभ और हानि के बारे में बताने को कहा गया है। जब गांव स्वच्छ होगा तब शहर स्वच्छ होगा, शहर स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा । इसी लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ते हुए जिले में 02 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न प्रखंडों में यह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!