मतदाता जागरुकता अभियान IESM जिला बक्सर Chaugain प्रखंड के 40 पूर्व सैनिको, मुरार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमल नयन पांडेय ,Chaugain प्रखंड BD0 तेज बहादुर सुमन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l इस अभियान का आयोजन कैप्टन कन्हैया पंडित रिटायर्ड के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें IESM Chaugain प्रखंड से जुड़े सभी सैनिक साथियों ने बढ़ चढ कर भाग लिया l इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा कि प्रखंड Chaugain के सभी जनता लोक सभा चुनाव के संवैधानिक पर्व में 1 जून 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने मन पसंद उम्मीदवार का चयन करें l इस अभियान शामिल मुरार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमल नयन पांडेय, BD0 तेज बहादुर सुमन, IESM Chaugain प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित और सभापति सह प्रखंड प्रमुख ऋषि कांत सिंह ने अपने संबोधन में अपना अपना विचार प्रकट किए और 01 जून को मतदान करने का आग्रह किया l उपस्थित स्थानीय पुलिस प्रशासन , ब्लाक प्रशासन और तमाम जनता ने IESM जिला बक्सर Chaugain प्रखंड के पूर्व सैनिको का इस प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी जारी रखने की इक्षा जाहिर किया l पूर्व सैनिक साथियों ने IESM President जनरल सतबीर सिंह साहब ,IESM शाहाबाद President डॉ मेजर पी के पांडेय साहब जिंदाबाद के नारों से पूरा तकरीबन 1 किलोमीटर se ज्यादा का रोड मार्च मे गूँजता रहा l इस कार्यक्रम का सफल आयोजन Chaugain प्रखंड से जुड़े सभी पूर्व सैनिक साथियों और जिला बक्सर के निर्देशक तथा अधिकारी गणों के मदद से सम्भव हुआ l बहुत-बहुत धन्यवाद
जय हिंद
IESM बक्सर जिंदाबाद
कैप्टन कन्हैया पंडित रिटायर्ड
Chaugain प्रखंड अध्यक्ष