Wed. Oct 28th, 2026

पंचकोशी परिक्रमा समिति बक्सर के अध्यक्ष महंतअच्युत्तप्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं सचिव डॉ रामनाथ ओझा द्वारा आज जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत दो वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद इस वर्ष दिo 24 नवम्बर 2021 बुधवार से विधिवत प्रारम्भ हो रही है पंचकोशी परिक्रमा यात्रा l यह यात्रा क्रमशः दिo 24/11/21को रामरेखा घाट बक्सर से प्रातः साधु संत जलभारी के साथ प्रारम्भ करेंगे जो श्री अहिल्या आश्रम अहिरौली पहुंचेगी और अहिल्या मंदिर में पूजन के साथ मेले की शुरुआत होगी l
डॉ ओझा ने कहा कि —-
*25/11/2021 गुरुवार को श्री नारद आश्रम नादाँव,
*26/11/2021 शुक्रवार को श्री भार्गव सरोवर भभुअर
*27/11/2021शनिवार को श्री उद्द्यालक आश्रम बड़का नुआँव
*और 28/11/2021रविवार को महर्षि विश्वामित्र आश्रम श्री चरित्रवन पहुँचकर अंतर्राष्ट्रीय लिट्टी चोखा प्रसाद पाकर यह पंचकोशी परिक्रमा यात्रा विश्राम लेगी l
दिनांक 29/11/2021को प्रातः 10 बजे बक्सर स्थित बसाँव मठ पर प्रसाद और अंगवस्त्रादि से सम्मानित कर संतसमाज को पूo महाराज जी विदाई सम्मान के साथ यात्रा को पूर्ण करेंगे
पंचकोशी यात्रा को सफलता से पूर्ण करने हेतु समिति के सह सचिव वo अधिवक्ता श्री सूबेदार पाण्डेय और सदस्य सुरेश राय जी की बक्सर जिलाधिकारी माo अमन समीर जी और अनुमण्डल पदाधिकारी माo धीरेन्द्र मिश्रा जी से बैठक कर मेले की सफाई, चिकित्सा और मेलार्थिओं की सुरक्षा आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हो चुकी है l
मेले में भाग लेने वाले मेलार्थी, संतजन, दुकानदार बन्धु सबसे निवेदन है कि मास्क का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!