Fri. Aug 14th, 2026

पैन इंडिया जागरुकता कार्यक्रम के दौरान चिन्हित समस्याओं का समाधान ढूंढने में के लिए आज बक्सर जिला में नवनिर्मित थर्मल पावर प्लांट एसजेवीएन भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर को यथासंभव सहयोग कर निवासियों को जागरूक में सहयोग कर रही है। इसी सहयोग के तहत एसजेवीएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव सूद द्वारा सीएफओ एस एल शर्मा एवं एचआर आर एन बनर्जी की उपस्थिति में डालसा अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी को प्रचार प्रसार सामग्री सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सीईओ संजीव सूद द्वारा कहां गया कि डालसा द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र पर शीघ्रता के साथ सहयोग किया जाएगा। डालसा द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए एसजेवीएन ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने जा रही है। पैन इंडिया कार्यक्रम अंतर्गत पारा विधिक स्वयंसेवक एस के पाण्डेय को महादलित टोला के लोगों ने पेयजल की समस्या बताई। जिसे पीएलवी एस के पाण्डेय द्वारा न्यायाधीश महोदय धर्मेंद्र कुमार तिवारी से अवगत कराया गया।जिसे सचिव सह न्यायाधीश द्वारा एसजेवीएन को आवेदन पत्र प्रेषित उपरांत व्यवस्था की जा रही है। बताते चले कि कार्यक्रम के दौरान अनेको समस्याओं से जिला प्राधिकार के कार्यकर्ता रुबरु हुए थे। इन सभी का निदान माननीय सचिव की देखरेख में एक एक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!