Sun. Apr 19th, 2026

नगर परिषद बक्सर द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस पर शहरी क्षेत्र में जल जीवन हरियाली अभियान का क्रियान्वन विषय पर गोष्ठी, परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे माननीय सभापति, माननीय उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी एवं सशक्त स्थाई समिति के माननीय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से उपस्थित सभी माननीय गण, कर्मी को अवगत कराते हुए हमारे समाज, हमारे पर्यावरण, हमारे भविष्य को मिलने वाली लाभों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीयों के द्वारा भी उक्त विषय पर परिचर्चा किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध और सुरक्षित रखने हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा माननीय सभापति महोदया, उप सभापति महोदया एवं सशक्त स्थाई समिति के माननीय सदस्य को पौधा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!