Wed. Oct 28th, 2026

निर्वाची पदाधिकारी (न. प.) बक्सर सह अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर की अध्यक्षता में निर्वाचन लड़ने वाले वैध अभ्यार्थियों यथा उप मुख्य पार्षद के 6 अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद के तीन अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक आवंटन करते हुए उसका वितरण किया गया।

उप मुख्य पार्षद हेतु आवंटित चुनाव चिन्ह

1.अंजली देवी – गेहूं के बाली

2. कुलसुम खातून – पीपल का पत्ता

3. बेबी देवी – घड़ा

4. मनीषा चौधरी – चश्मा

5. संजू देवी – कुल्हाड़ी

6. सोनू देवी – टेबुल फैन

वार्ड पार्षद हेतु आवंटन चुनाव चिन्ह

1. किरण देवी – कलम और दावात

2. सपना देवी – ढोलक

3. हिना परवीन – टेंपू

 

* निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अभ्यर्थीयो को निम्न बातों की जानकारी दी गई

– सर्वप्रथम ई वोटिंग हेतु नगर परिषद के लिए तीन टीमों के गठन की जानकारी दी गई जो घर-घर जाएंगे

– ई वोटिंग में वरिष्ठ नागरिक को शारीरिक रूप से दिव्यांग असाध्य रोग से ग्रसित गर्भवती महिला एवं अप्रवाशित मजदूर भाग ले सकते हैं

– नगर परिषद के लिए वार्ड पार्षद अधिकतम ₹40000 एवं उप मुख्य पार्षद अधिकतम 840000 रुपए खर्च कर सकते हैं

– सभी उपस्थित अभ्यर्थियों से वाहन एवं चुनाव प्रचार हेतु अनुमति प्राप्त करने की जानकारी दी गई

– उप मुख्य पार्षद आठ यांत्रिक दोपहिया/ तीपहिया वाहन अथवा चार हल्का मोटर वाहन उपयोग कर सकते हैं

– पार्षद दो यांत्रिक दो पहिया/ तीपहिया वाहन एवं एक हल्का मोटर वाहन उपयोग कर सकते हैं

– चुनाव प्रचार के दौरान एम सी सी के प्रावधानों का सत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया

– चुनाव प्रचार चुनाव की तिथि 28.6.25 के 48 घंटा पहले अर्थात दिनांक 26.6.2025 को संध्या 5:00 बजे समाप्त हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!