Tue. Aug 11th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव से संबंधित तैयारियों की, कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*

कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के द्वारा नगरपालिका निर्वाचन 2022 के संबंध में अपने अपने कोषांगो का अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

*बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!