
2- बक्सर के नियाजीपुर के स्व. ललन पाठक के परिवार के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे
3- समारोह में तुलसी का पौधा देकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का स्वागत करते आईआईटी धनबाद के पूर्व प्राध्यापक डॉ प्रमोद पाठक
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने ” बेयरफुट टू बोर्डरूम राइज ऑफ बिहार बॉय पुस्तक” का किया लोकार्पण
बक्सर, 1 दिसम्बर 2021
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नई दिल्ली में नियाजीपुर निवासी स्व. ललन पाठक की जीवनी पर लिखी पुस्तक बेयरफुट टू बोर्डरूम राइज ऑफ बिहार बॉय पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस पुस्तक में बक्सर के नियाज़ीपुर गांव के ललन पाठक की कहानी है। जिन्होंने अपनी कमजोर पृष्ठभूमि से उत्पन्न तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को निजी कोयला उद्योग के शीर्ष अधिकारी के रूप में स्थापित किया। ललन पाठक की कहानी नंगे पैर स्कूल जाने से शुरू होती है और कोयला उद्योग के शीर्ष ऑफिसर तक पहुंचती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने की।
पूर्व प्राध्यापक आईआईटी धनबाद डॉ प्रमोद पाठक व यशोवर्धन पाठक आईआरएस ने अतिथियों का स्वागत किया। पुस्तक की लेखिका डॉ नम्रता शुक्ला हैं। उन्होंने अपने दादाजी के संघर्ष गाथा को जिस तरह से शब्दों में पिरोया है। यह प्रेरणादायी है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों के यादों को संजोए रखने के लिए आगे आ रहे हैं। यह अत्यंत प्रशंसनीय है। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का आधार, हमारे बुजुर्गों का संस्कार व जीवन गाथा है। यह नई पीढ़ी को पता चलना चाहिए। साठ के दशक में स्व. ललन अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सेराक्यूज विश्वविद्यालय से उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर धनबाद कोयलांचल पहुंचते हैं और वहां की सबसे बड़ी कोयला कंपनी के कर्ताधर्ता के रूप में अपने आप को स्थापित करते हैं। उस दौर में अमेरिका जाना ही बड़ी बात थी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से बिहार और बक्सर के युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी और वह बिहार और देश की सेवा में बेहतर योगदान कर पाएंगे।