जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 21.04.2026 से 20.05.2026 तक विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कैम्प लगाया जायेगा।
जिला पदाधिकारी ने योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर विद्युत खर्च में कमी लाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया गया कि योजना के प्रचार-प्रसार में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए तथा लाभार्थियों को तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सोलर पैनल स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बैंक प्रतिनिधियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सब्सिडी एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निदेश दिया गया।
प्रखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान चलाकर लोगों को योजना से लाभान्वित, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मुहैया कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं योजना के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने का निदेश दिया गया।