आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केन्द्र और राज्य सरकार कि एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमे पात्र लाभार्थियों का प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹5,00,000 तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। आम जनता को विशेष रूप से यह सूचना देनी है कि इसमें परिवार के सभी सदस्य का अलग अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। बक्सर जिला में 11,87,600 लाभार्थी है। जिसमें लगभग 5,25,000 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चूका है । लगभग 6,50,000 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। दिनांक 18.07.24 से 31.07.24 तक विशेष अभियान में शेष बचे सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।