अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंचल चौगाई का निरीक्षण किया गया।*
*जिसमें पूर्णरूप से दाखिल खारिज, परिमार्जन, सरकारी भूमि अतिक्रमण, मापी संबंधी मामलें, जमाबंदियों का आधार सीडिंग, लगान वसूली एवं अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहीनों को भूमि उपलब्धता के संबंध में विस्तृत निर्देश दिया गया जो निम्नवत हैं:-*
*दाखिल खारिज का लगभग 55 वाद 63 दिनों से ज्यादा समय से लंबित पाया गया। अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित वाद का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे।*
*आधार सीडिंग में मात्र 71 प्रतिशत रैयतों का आधार सीडिंग किया गया है। निर्देशित किया गया कि सप्ताह में तीन दिन कैंप आयोजित कर त्वरित गति से प्रचार प्रसार करते हुए आधार सीडिंग का संग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।*
*लगान वसूली में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध केवल 17 प्रतिशत की वसूली की गई है। निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करेंगे।*
*पंजी एवं लॉग बुक का संधारण सही ढंग से नहीं किया गया है। प्रभारी प्रधान लिपिक एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इसका संधारण सही ढंग से करवाना सुनिश्चित करेंगे।*
*परिमार्जन संबंधी मामले में प्राप्त ऑनलाइन आवेदन को साक्षय के साथ निष्पादन करना सुनिश्चित करें। साथ ही साक्षय नहीं रहने की स्थिति में साक्षय प्राप्त कर निष्पादन करें।*
*अभियान बसेरा 2 के तहत चिन्हित भूमिहीन परिवार की कुल संख्या 67 के विरुद्ध 33 लोगों का पर्चा निर्गत किया गया है। शेष पर्चा निर्गत करने का निर्देश दिया गया। जिसमें 19 पर्चा वासगीत के तहत एवं 14 पर्चा अनावाद बिहार सरकार के तहत भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव द्वारा स्वीकृत कर प्राप्त है। अंचलाधिकारी चौगाई को निर्देशित किया गया कि अनावाद सर्वसाधारण की भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।*
*लोक भूमि अतिक्रमण में अंचल अधिकारी द्वारा रुचि नहीं लेने के कारण अंचल अधिकारी को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।*
*ई मापी के द्वारा प्राप्त आवेदनो का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया गया।*
*अंचलाधिकारी चौगाई को निर्देशित किया गया कि अंचल चौगाई सह प्रखंड कार्यालय निर्माण हेतु भूमि संबंधित प्रस्ताव तत्काल भेजना सुनिश्चित करेंगे।