Thu. Jul 30th, 2026

जिले में दिनांक 16 से 29 सितंबर 2020 तक सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले की सभी 1429 आशा वैसे सभी घरों में जाकर जाकर के ORS के माध्यम से दस्त प्रबंधन से संबंधित जागरूकता का संचार करेंगी जिन घरों में 5 वर्ष तक उम्र के बच्चे हैं। कार्यक्रम के दौरान जींक और ओ आर एस के माध्यम से डायरिया ग्रस्त बच्चों का इलाज भी किया जाएगा, इसके लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल अस्पताल एवं जिला अस्पताल सहित कुछ सब्सेन्टर मिलाकर 45 ओआरएस जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। ओआरएस जिंक कॉर्नर पर कार्य करने हेतु ओआरएस जिंक के माध्यम से दस्त प्रबंधन करने के लिए जिले की सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!