जिला परिवहन कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वाहन चालकों के लिए नया बस स्टैंड परिसर में नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।*
*स्वास्थ्य शिविर में कुल 39 वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।*
*स्वास्थ्य शिविर में डॉ0 तौहीद आलम, चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रखंड बक्सर, श्री बृजनंदन कुमार सदर अस्पताल बक्सर एवं ए०एन०म० के द्वारा वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उचित परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।*
*परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।*
*जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अवधि में जागरूकता रथ के माध्यम से जिला मुख्यालय, सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सड़क सुरक्षा माह, 2025 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।*
*जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम जनों से यातायात नियमों का पालन करने का अपील किया।