Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा छठ घाट की तैयारियों के मद्देनजर छठ घाटों का यथा नाथ बाबा घाट से प्रारंभ कर, जेल घाट से अहिरौली घाट तक, विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।**कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया।**जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत घाटों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।**जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को खतरनाक घाटों के संबंध में संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति देने का निर्देश दिया गया।**निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!