
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की गई।**समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि PMAYG 2021-22 हेतु स्वीकृत लाभुकों को शत-प्रतिशत प्रथम किस्त का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे एवं ऐसे लाभुक जिन्हें 01मई को प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया है, उन्हें 31 मई तक निरीक्षण करा कर द्वितीय किस्त का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।**सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सप्ताह में कम से कम तीन बार स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर, लाभुकों को आवास निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।**बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, डीआरडीए निदेशक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।*