Fri. Sep 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कोईलवर तटबंध का निरीक्षण किया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में नैनीजोर-ब्रह्मपुर मुख्य पथ पर धर्मागतपुर ग्राम के पास सडक का कटाव पाया गया, जिससे वाहनों के परिचालन एवं आम जनों को आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है। आम जनों द्वारा बताया गया कि इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल डुमराँव से पृच्छा किए जाने पर संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया जिससे यह प्रलक्षित होता है कि उनके द्वारा नियमित रूप से अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है, जो खेदजनक है। इस आलोक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल डुमराँव को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।*

*अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव को निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर उक्त कटाव की यथाशीध्र मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!