
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक अवस्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।*
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा राजकीय अंबेडकर आवासीय +2 उच्च विद्यालय बक्सर के कार्यक्रम में भाग लिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर एक व्यक्ति से ऊपर एक व्यक्तित्व थे, साथ ही एक विचारधारा है और लोगो को प्रेरणा देने वाले एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर आप लोगों के लिए एक रोल मॉडल है। उन्होंने कड़ी चुनौतियों, कड़ी परिस्थितियों में कठिन परिश्रम करते हुए जिन ऊंचाइयों को छुआ वो हम सब लोगो के जीवन के लिए एक आदर्श है।
डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया।