Sun. Sep 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।*

जिला पदाधिकारी महोदय ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी मरीजों की प्रतिदिन प्रति डॉक्टर की समीक्षा के क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप 30 मरीज प्रतिदिन प्रति डॉक्टर या इससे अधिक ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

जिला के अस्पतालों में उपकरणों के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दो अल्ट्रासाउंड मशीने उपलब्ध है परंतु इनके संचालन के लिए कोई भी डॉक्टर प्रतिनियुक्त नहीं है, के संदर्भ में निर्देश दिया गया कि जिला अंतर्गत अल्ट्रासाउंड मशीनों को चलाने हेतु कोई भी डॉक्टर उपलब्ध हो तो इसकी समीक्षा करते हुए प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें।

दवाओं की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में आवश्यक दवाओं की सूची में उपलब्ध दवाओं का ससमय क्रय करने और सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकतानुसार दवाओं का आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

*जिला पदाधिकारी महोदय ने टेलीमेडिसिन के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए 2 दिनों के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!