Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ0 विद्यानंद सिंह के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल में उपस्थित रोगियों एवं उनके परिजनों से वार्ता की गई।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल का एक्स-रे का संचालन बंद पाया गया। सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि शीघ्र टेक्निशियन की प्रतिनियुक्ति करते हुए एक्स-रे का कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रतीक्षा कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, जाँच स्थल इत्यादि का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक डॉ0 संतोष कुमार उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि अपराहन 12:30 बजे तक 90 रोगियों का निबंधन हुआ है तथा 50 से अधिक रोगियों का जाँच आदि कार्य किया जा चुका है। निदेश दिया गया कि निबंधन से लेकर ईलाज करने की अवधि को कम करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि त्वरित ईलाज हो सकें।

निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक को निदेश दिया गया कि अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई एवं जन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!