
आज जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के द्वारा विभिन्न तरह के भूमि विवादों के निपटारा हेतु स्वयं क्षेत्र भ्रमण किया गया|भ्रमण के क्रम में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा पटना बक्सर फोरलेन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के निपटारा हेतु गठित सिक्स मैन कमिटी के तहत पहल की गई| तत्पश्चात डुमराव अनुमंडल अंतर्गत भूमि विवाद के निपटारा हेतु स्वयं स्थिति की जांच की गई|