
जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा दशहरा पर्व 2021 के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त जिला आदेश जारी कर दिया गया है। पंडाल हेतु पुलिस की अनुमति अनिवार्य होगी। किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक आयोजन दुर्गा पूजा के अवसर पर नहीं होगा। पंडालों में एक समय में 20 व्यक्ति ही रह सकते है। पूजा समिति पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखेंगे। थानाध्यक्ष अनुमति देते समय वालंटियर की सूची प्राप्त कर लेंगे। किसी भी जुलूस हेतु थानाध्यक्ष की पूर्वानुमति अनिवार्य होगी। थानाध्यक्ष विसर्जन हेतु 50 से ज्यादा वांलटियर की अनुमति नहीं देंगे। थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि विसर्जन हेतु गाडी का प्रयोग किया जाय। पूजा समिति के प्रत्येक वालंटियर का आई0डी0 कार्ड होना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में डी0जे0 बजाने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना गाईडलाइन का अक्षरशः अनुपालन करना होगा। वितन्तु पर्यवेक्षक क्षेत्रीय निरीक्षक बिहार पुलिस रेडियो बक्सर को निदेश दिया जाता है कि जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटो के राउण्ड द क्लॉक 24X7 दिनांक 12.10.2021 से दिनांक 17.10.2021 तक या मूर्ति विसर्जन होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश समय-समय पर पास करेंगे। दशहरा पर्व के अवसर पर प्रतिनियुक्त किये गये दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को यह व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सदभाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे तथा एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहें। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरॉव को निदेश दिया जाता है कि सम्पूर्ण दुर्गा पूजा की अवधि में पूरे नगर क्षेत्र की साफ-सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे एवं स्वयं भ्रमणशील रहकर इसकी निगरानी करेंगे। शहरी क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण सडकों एवं गलियों आदि में रौशनी हेतु समुचित व्यवस्था करेंगे। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया जाता है कि पंडालों में अवैध रूप से लिये गये बिजली कनेक्शनों को अपने स्तर से जॉच करेंगे तथा यदि यह पाया जाता है कि पूजा समिति बिना आदेश के अथवा बिना शुल्क के बिजली का उपभोग कर रहे है तो संबंधित पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया जाता है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक जीवन रक्षक, दवाओं के साथ डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति एवं एम्बुलेंस तैयार हालत रखेंगे। दशहरा पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित कोषागार कार्यालय प्रथम तल पर जिला आपदा शाखा हेतु चिन्हित हॉल में कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्रीमती तरणि कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई0सी0डी0सी0) बक्सर, (मो0 9431005024) एवं श्रीमती पूनम कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर (मो0 8544428509, 7654530177) रहेंगे। पुलिस अधीक्षक बक्सर में निर्देश दिया कि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। पूजा समिति अपने पंडाल में चुनाव से संबंधित कोई भी प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे। मूर्ति का विसर्जन जिला प्रशासन के द्वारा चयनित स्थलों पर ही किया जाएगा एवं N.G.T के गाइडलाइन का पूर्णत अनुपालन करते हुए मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष बक्सर जिला सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। दशहरा पर्व के विधि-व्यवस्था के सम्पर्ण प्रभार में उक्त तिथि को अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241))अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 9431800090) तथा डुमरॉव अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरॉव (मो0 9473191242)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमरॉव (मो0 9431800091) अपने-अपने अनुमण्डल की विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था/विधि-व्यवस्था बनाये रखेंगे तथा आवश्यकतानुसार को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे। दशहरा पर्व के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में श्री किशोरी चौधरी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारणद)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर मो0 8757770191 एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालयद्) बक्सर मो0 9431800092 रहेंगे। दशहरा पर्व को लेकर जिले में 124 स्टैटिक को-ऑडिनेटर, पुलिस पदाधिकारी, 29 सेक्टर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 05 क्यू0आर0टी0 बक्सर अनुमण्डल, 02 क्यू0आर0टी0 डुमरॉव अनुमण्डल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।