
जनता दल यू जिला इकाई बक्सर के जिला अध्यक्ष सह पूर्व परिवहन मंत्री माननीय संतोष कुमार निराला जी के नेतृत्व में जिला जनता दल कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर जीके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के प्रतीक सहज, सरल, मृदुभाषी ,ईमानदारी की प्रतिमूर्ति, गरीबों, तथा वंचितों की सशक्त आवाज एवं कुशल राजनीतिज्ञ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक करपुरी ठाकुर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर श्री विंध्याचल कुशवाहा, सुकुल राम, अशोक प्रजापति, दिनानाथ ठाकुर, प्रेम कुशवाहा ,वीर राय, उपेंद्र सिंह ,रवि राज राघवेंद्र उज्जैन ,अर्जुन कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा ,हीरा कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा ,बबन सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा ,नंद कुमार राम इत्यादि नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की ।इसके बाद जिला कार्यालय में जयंती मनाने के बाद सभी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय पर भी जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई।
प्रेम कुशवाहा।