
बक्सर जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर विकास विरोधी भाजपा के खिलाफ सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आयोजित की गई है यह कार्यक्रम 27 सितंबर 2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी जिसमें संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा सह प्रभारी अजीत कुमार पूर्व मंत्री एवम अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला पूर्व मंत्री अजीत चौधरी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व प्रत्याशी श्रीमती अंजुम आरा प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह प्रदेश सचिव विनोद राय एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला के सभी पदाधिकारी समर्थक सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे संगठन के मुख्य प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा बक्सर सदर प्रखंड मुख्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा जिले से प्रखंड के मनोनीत प्रभारी अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में रहेंगे अतः आपसे अनुरोध है कि आप प्रखंड मुख्यालय के स्थान एवं समय पर पहुंचकर समाचार संलग्न करने की कृपा करें