
जिला भू अर्जन शाखा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार विद्युत तापगृह परियोजना चौसा बक्सर हेतु रेल कोरिडोर एवं वाटर पाईप लाईन अंतर्गत अर्जनाधीन भूमि का मुआवजा भुगतान के लिये हितबद्ध रैयतों से आवेदन प्राप्त करने हेतु कैम्प आयोजन का निर्णय लिया गया है, जिसका कार्यक्रम निम्नवत हैः- कैम्प आयोजन की तिथिः- दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से दिनांक 22 अक्टूबर 2022।**समयः- 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक।**परियोजना का नामः- रेल कोरिडोर परियोजना एवं वॉटर पाईप लाईन परियोजना।**संबंधित मौजा का नामः- मोहनपुरवा, बेचनपुरवा, बघेलवा, अखौरीपुर, माधोपुर, महादेवा, धर्मागतपुर, न्यायीपुर, चौसा, खेमराजपुर, कठघरवा, हुसैनपुर, महुआरी एवं सलारपुर में रेल कोरिडोर परियोजना के लिए कैम्प अंचल कार्यालय चौसा में निर्धारित किया गया है।**चौसा, अखौरीपुर गौला, सिकरौल (1), सिकरौल (2), कनकनारायणपुर, बेचनपुरवाँ, न्यायीपुर, मोहनपुरवाँ, बहादुरपुर, बनारपुर एवं धर्मागतपुर में वॉटर पाईप लाईन परियोजना के लिए कैम्प अंचल कार्यालय चौसा में निर्धारित किया गया है।**कैम्प स्थल पर हितबद्ध रैयतों से आवेदन प्राप्त किया जाना, प्राप्त आवेदनों की जाँच एवं मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जानी है, जिसके लिए संबंधित पदाधिकारी निम्न कार्रवाई अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे।**प्रपत्रों की उपलब्धताः- आवेदन पत्र से संबंधित सभी प्रपत्र कैम्प में पर्याप्त मात्रा में रखने की कार्रवाई जिला भू अर्जन कार्यालय बक्सर सुनिश्चित करेंगे।**शपथ पत्र की तैयारीः- यदि आवश्यक हो तो रैयतों का शपथ पत्र कैम्प स्थल पर ही तैयार किया जायेगा। जिसके लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी बक्सर अपने कर्मी के साथ उपस्थित रहेंगे।**कागजातों की जाँचः- अंचल अधिकारी चौसा अपने अंचल निरीक्षक, संबंधित हल्का कर्मचारी एवं अमीन के साथ उपस्थित रहेंगे। ताकि आवेदन पत्रों की जाँच कैम्प स्थल पर ही किया जा सके। संबंधित हल्का कर्मचारी अपने साथ राजस्व अभिलेख अवश्य रखेंगे।**विधि व्यवस्थाः- कैम्प स्थल पर काफी संख्या में हितबद्ध रैयतों के आने की संभावना है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं थानाध्यक्ष, मु0 (चौसा-बक्सर) आपस में समन्वय स्थापित कर कैम्प स्थल पर पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।**प्रचार-प्रसारः- अंचल अधिकारी चौसा एवं एसजेवीएन बक्सर आयोजित किये जाने वाले कैम्प के संबंध में संबंधित मौजा के रैयतों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार माईक के द्वारा करायेंगे साथ ही इसी सूचना स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत के जन प्रतिनिधियों को भी देंगे ताकि अधिक से अधिक हितबद्ध रैयतों से आवेदन प्राप्त किया जा सके।