
गंगा स्वच्छता की मशाल पंहुची बक्सर…आयोजित हुऐ कई कार्यक्रम…हस्ताक्षर अभीयान,पौधारोपण,गंगाआरती के साथ कई कार्यक्रम हुऐ आयोजित। बक्सर के गंगा घाट पर आज गंगा मशाल यात्रा की टीम पंहुची..जिसके लिऐ जिला गंगा समिति द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे..गंगा मशाल की टीम आज बक्सर पहुंची थी जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कई तैयारियां कर रखी गई थी रामरेखा घाट के गंगा तट पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें अनुमंडल अधिकारी… नगर परिषद कार्यपालक एवं नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी के साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे वहीं सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे और एनसीसी के कैडेटों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया उन्होंने गंगा स्वच्छता की शपथ खाई.. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कथक नृत्य और हस्ताक्षर अभीयान के साथ गंगा आरती का भी आयोजन श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा किया..कार्यक्रम के दौरान बाहर स आये सेना के जवानों,स्थानीय अधिकारियों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली…कार्यक्रम में दुर दराज से आये बच्चों ने गंगा के कलकल करती धाराओं के बीच धार्मिक रसधारा में खूब गोतें लगाये..कार्यक्रम के बाद मशाल यात्रा के सम्मानित सदस्य पटना के लिऐ रवाना हुऐ…कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के आशुतोष राय..नमामि गंगा के गुड्डु सिंह…नेहरू युवा केन्द्र के शैलेश राय,अविनाश कुमार के साथ श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के कपीन्द्र किशोर अमरनाथ पाण्डेय उपस्थित थे..।