बक्सर। राष्ट्रीय खेल संगठन क्रीड़ा भारती द्वारा 8 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आभासी बैठक का संचालन करते हुए क्रीडा भारती दक्षिण बिहार के प्रांत मंत्री एवं ऐप्टेक सह स्मृति कॉलेज निदेशक डॉ रमेश कुमार ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस परीक्षा में खेल और खिलाड़ी संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 25 मिनट में 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए निम्नतम आयु 12 वर्ष होना चाहिए।25 वर्ष आयु तक के शामिल प्रतिभागियों में चयनित 20 लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार दो लोगों को 50-50 हजार रुपए , तृतीय पुरस्कार 6 लोगों को 25-25 हजार रुपए तथा चतुर्थ पुरस्कार ग्यारह लोगों को क्षेत्रीय आधार पर 11-11 हजार रुपए देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन होगा। इसमें पंजीकरण क्रीड़ा भारती के वेबसाइट पर आनलाइन किया जा सकता है।इस संदर्भ में डॉ रमेश कुमार एवं गुड्डू सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों में संपर्क कर विद्यालय निदेशक -प्राचार्य गण को इससे अवगत भी कराया गया। ऐसे ही कार्यकर्ता गण द्वारा विभिन्न जिलों में साकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज ने कहा कि विगत वर्ष द्वितीय पुरस्कार दक्षिण बिहार प्रांत के प्रतिभागी को प्राप्त हुआ था।इस बार अधिक से अधिक पंजीकरण हो और अधिक पुरस्कार यहां के प्रतिभागियों को मिले।प्रांत का अखिल भारतीय स्तर पर सम्मान बढ़े। इस बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार का घोर निन्दा किया गया। बांग्लादेश सरकार की चुप्पी -संरक्षण एवं वहां के कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे कुकृत्य को जल्द बंद करने की एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की गई।
अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष रवि रंजन ने किया।इस बैठक चर्चा में में डॉ ललन कुमार, उमेश जी, अशोक कुमार, अवधेश, डॉ किरण , रणजीत सिंह,देवेश, धर्मेंद्र सिंह, मनीष,मंटूजी, डॉ हीरा, सुश्री साधना, श्वेता सुमन, अखिलेश सिंह इत्यादि शामिल हुए ।