Mon. Apr 20th, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने संगठनात्मक कार्यों को सफलीभूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.12.24 को गोयल धर्मशाला, बक्सर के सभागार में “संगठन पर्व 2024, जिला कार्यशाला” की एक बैठक भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में विधान पार्षद सह बक्सर जिला चुनाव प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी भी उपस्थित रहें ।अपने-अपने संबोधन में द्धय नेताओं ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव को किस तरह से किया जाए ताकि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती मिले और आगामी वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव किस तरह लड़ा जाए ताकि पार्टी को जीत हासिल हो सके, पर विस्तृत चर्चा की और अपना अपना विचार पार्टी पदाधिकारीयों के बीच शेयर किया। द्धय नेताओं द्वारा बताया गया कि सांगठनिक चुनाव में बुथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष के बाद जिला अध्यक्ष का चुनाव सुनिश्चित करना है।उक्त बैठक में दिलमणी देवी पूर्व विधायक ब्रह्मपुर ,संतोष पटेल जिला प्रभारी बक्सर, संतोष रंजन प्रदेश मंत्री, मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, रामकुमार सिंह राजवंश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, हिमांशु चतुर्वेदी, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक महामंत्री तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!