भाजपा के संस्थापक सदस्य अद्भुत संगठनकर्ता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ को बिहार में स्थापित करने वाले श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी के पुण्य स्मृति में 28 जनवरी से श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर के द्वारा हो रहा है चैंपियनशिप के विजेता उपविजेता कप का अनावरण आज कैलाशपति मिश्रा सभागार भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय मंत्री बिहार सरकार श्री दिलीप जायसवाल जी माननीय मंत्री बिहार सरकार प्रमोद चंद्रवंशी जी , माननीय मंत्री बिहार लखविंदर पासवान जी के कर कमलों के द्वारा किया गया !!
यह प्रतियोगिता बक्सर जिले में हो रही है जिसका उद्घाटन कार्यक्रम पुराना भोजपुर हाई स्कूल मैदान में और समापन समारोह 31 जनवरी किला मैदान बक्सर में होगा ।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू श्रीवास्तव जी सहित प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की टीम , वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्याचल पाठक , दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर , और बक्सर जिला टीम के पदाधिकारी गण की गरिमामई उपस्थिति रही !!!!