Sun. Apr 19th, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर में कोरोना की मौजूदा स्थिति की जिलाधिकारी से ली जानकारी, जांच व टीकाकरण की गति बढ़ाने को दिए निर्देश.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संसदीय क्षेत्र बक्सर में कोरोना की मौजूदा स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी से ली।
उन्होंने कोविड की जांच व टीकाकरण की गति बढ़ाने को निर्देशित किए। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के कार्यालय से संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। नियमित रूप से अधिकारियों से संपर्क कर कोविड से संबंधित जानकारी ली जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बक्सर में भी तेजी से मामला बढ़ा है। ऐसे में सबको एहतियात बरतना चाहिए। लापरवाही किसी भी सूरत में न हो इसका ध्यान रखना है। बक्सर में कोरोना का प्रथम चरण का अंतिम केस 17 जनवरी को आया था। दूसरे लहर के दौरान 19 मार्च को पहला केस आया। बड़ी संख्या में वैसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो अन्य प्रांतों से खासकर महाराष्ट्र एवं गुजरात से लौटे हैं। रेलवे एवं बस स्टेशनों पर निरंतर जांच करने को कहा गया है।


टीका उत्सव की ली जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दूरभाष पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर टीका उत्सव की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 45 से अधिक उम्र के लोगों को जो अभी तक टिकट से वंचित है। उन्हें टीका केंद्रों पर लाना है। ताकि उनका टीकाकरण हो सके। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कोरोना के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करें और उन्हें टीका केंद्रों तक लाएं। कोरोना के विरुद्ध जंग में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण एवं कारगर हथियार है। इसके साथ नियमित रूप से मास्क पहने, हाथों की अच्छी तरह सफाई करते रहें एवं 2 गज की दूरी का पालन करें। ताकि खुद सुरक्षित रख कर दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!