Mon. Apr 20th, 2026

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता से मुलाकात की। उनकी समस्याओं से अवगत हुए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान को निर्देशित किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौबे कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हुए। इटाढ़ी में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत हुए। सिकठी मंदिर गए। दर्शन व पूजन किए। ग्रामीणों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं से अवगत हुए। राजपुर विधानसभा के जिगना ग्राम के श्री रामप्रवेश मिश्रा के मरणोपरंत उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। स्व.श्री मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!