Fri. Apr 24th, 2026

भारतीय नववर्ष का वैज्ञानिक तथा पौराणिक महत्व : अश्विनी चौबे हर तरफ रहता है, हर्षोल्लासकिला मैदान में भारतीय नववर्ष महोत्सव का हुआ आयोजनकेंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारतीय नववर्ष का वैज्ञानिक तथा पौराणिक महत्व है। जब यह नववर्ष आता है। हर तरफ हर्ष-उल्लास रहता है। प्रकृति खेतों में अन्न वर्षा करती है। मौसम ख़ुशनुमा होता है। आम के पेड़ों पे मोजर लगा रहता है। नए कार्य की शुरूआत होती है। विश्व में भारत की संस्कृति अद्भुत है।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे रविवार को किला मैदान में श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष महोत्सव के अवसर पर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी से मुलाकात कर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि नई पीढ़ी को और अधिक भारतीय संस्कृति के करीब आने का सभी को प्रयास करना है। इस तरह के महोत्सव से बच्चे, अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोजपुरी गायक विष्णु ओझा, गोपाल राय, अशोक मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दी। उनकी गीतों पर दर्शक झूमते रहे। कार्यक्रम में बक्सर सहित डुमराव, रामगढ़, दिनारा राजपुर, ब्रह्मपुर सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। मंच संचालन शशि बावला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!